1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: पंजाब के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड जिसे जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे 'किंग्स'

IPL 2021: पंजाब के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड जिसे जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे 'किंग्स'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 04:14 pm IST

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ा और लगातार सातवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब रही।

IPL 2021: PBKS Register Dubious Record After Failing To...- India TV Hindi
IPL 2021: PBKS Register Dubious Record After Failing To Qualify For Playoffs Again This Season Image Source : IPLT20.COM

केएल राहुल के नेतृत्व वाली आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के सीजन में अपना अभियान छठे स्थान पर रह कर खत्म किया। इस बार भी वे प्लेऑफ में एंड्री नहीं कर सके। इस टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे वे जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे।

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ा और लगातार सातवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स लगातार छह सीजन के लिए प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी लेकिन पंजाब ने इस बार टॉप-4 में जगह न बना कर इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

इस सीजन पंजाब ने अपने 14 मैचों में सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल की थी। पंजाब किंग्स साल 2014 के सीजन में रनर-अप रही थी। उस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब को फाइनल में हराया था। 2014 के बाद पंजाब ने कभी टॉप-4 में जगह नहीं बनाई। 2014 से पहले उन्होंने सिर्फ 2008 में टॉप-4 में जगह बनाई थी और सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर सीजन खत्म किया था।

2008 के बाद पांच सीजन तक उनका अभियान निराशाजनक रहा। फिर साल 2014 में फाइनल में पहुंचे थे। 2014 के बाद 2021 के सीजन तक उनका अभियान खराब ही रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 2013 से लेकर 2018 तक टॉप-4 में नहीं आई थी। लेकिन फिर उन्होंने 2019 और 2020 में जबरदस्त वापसी की थी। साल 2019 में तीसर और 2020 में दूसरे स्थान पर उन्होंने अपना अभियान खत्म किया था।

IPL 2021 : विराट कोहली की सलाह से सनराइजर्स के खिलाफ ईशान किशन ने तूफानी पारी

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आज तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। इस साल दिल्ली और बैंगलोर ने प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई किया है। दिल्ली की टीम टेबल पर 20 अंकों के साथ नंबर-1 पर है और आरसीबी 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल