1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोयनिस दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़े

IPL 2021 : स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोयनिस दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़े

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2021 03:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 03:20 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस क्वारिंटिन पीरियड पूरा कर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए हैं। 

IPL 2021: Steve Smith and Marcus Stoinis join Delhi Capitals training camp- India TV Hindi
IPL 2021: Steve Smith and Marcus Stoinis join Delhi Capitals training camp Image Source : TWITTER/@DELHICAPITALS

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस क्वारिंटिन पीरियड पूरा कर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए हैं। दिल्ली की टीम ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मैच खेला। दिल्ली की टीम यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में ट्रेनिंग कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का इस सीजन में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ होगा। इस सीजन में टीम की कमान श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत के हाथों में है। अय्यर चोटिल होने के कारण इस सीजन में नहीं खेल सकेंगे।

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि टीम में जिस तरह के खिलाड़ी हैं, उससे उन्हें भरोसा है कि दिल्ली इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल