1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH : किरोन पोलार्ड ने मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगाया आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो

MI vs SRH : किरोन पोलार्ड ने मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगाया आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2021 09:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 09:07 pm IST

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने हैदराबाद के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान की एक गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया। 

Kieron Pollard breaks Maxwell record for longest six in IPL 2021, watch video MI vs SRH - India TV Hindi
Kieron Pollard breaks Maxwell record for longest six in IPL 2021, watch video MI vs SRH  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 का 9वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने हैदराबाद के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान की एक गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह आईपीएल 2021 का अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

पोलार्ड ने यह छक्का 17वें ओवर की पहली गेंद पर चिदंबरम स्टेडियम की सबसे लंबी बाउंड्री पर लगाया। मुजीब ने गेंद शॉर्ट रखी थी और पोलार्ड के सामने यह किसी बड़ी गलती से कम नहीं है। उन्होंने इस गेंद पर मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। इससे पहले आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 100 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी - 

105 मीटर: पोलार्ड बनाम SRH*

100 मीटर: मैक्सवेल बनाम MI
  99 मीटर: सूर्यकुमार बनाम KKR
  96 मीटर: मनीष बनाम RCB

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। क्रीज पर किरोन पोलार्ड के साथ हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।

मुंबई के लिए डिकॉक ने 40 तो कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से विजय शंकर को दो और मुजीब उर रहमान को एक सफलता मिली।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, अब्दुल समद, विजय शंकर शंकर, अभीषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल