नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच अबतक 19 मुकाबले हुए हैं जिसमें से हैदराबाद की टीम ने सात जीते हैं जबकि 12 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि सभी विभागों की बात की जाए तो हैदराबाद की टीम ईयोन मोर्गन की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स से ज्यादा मजबूत है।
हैदराबाद की टीम में तेज गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी से उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है जिसमें पहले ही राशिद खान, जेसन होल्डर और टी. नटराजन शामिल हैं।
नाइट राइडर्स का बल्लेबाजी आक्रमण पिछले सीजन में संघर्ष करता रहा था और उसके लिए हैदराबाद के तेज और स्पिन आक्रमण से पार पाना कड़ी चुनौती होगी। नाइट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पिछले सीजन में बल्ले से उम्दा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 6 आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
संपादक की पसंद