1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, RCB vs RR : पडिक्कल-कोहली की रिकॉर्ड साझेदारी से RCB ने राजस्थान को 10 विकेट से चटाई धूल

Highlights, RCB vs RR : पडिक्कल-कोहली की रिकॉर्ड साझेदारी से RCB ने राजस्थान को 10 विकेट से चटाई धूल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2021 06:28 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 11:25 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

royal challengers bangalore vs rajasthan royals score, royal challengers bangalore vs rajasthan roya- India TV Hindi
IPL 2021, Royal challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Image Source : INDIA TV

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने देवदत्त पडिकल (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

बेंगलोर की इस सीजन में यह लगातार चौथी जीत है। टीम को अब तक एक भी हार नहीं मिली है। राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया जिसे, बेंगलोर ने 16.3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

बेंगलोर के लिए पडिकल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए। कोहली ने 47 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। बेंगलोर की इस सीजन में चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ फिर से तालिका में टॉप पर पहुंच गया है। राजस्थान को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।

RCB vs RR, IPL 2021 Match 16

राजस्थान रॉयल्‍स (Playing XI) : संजू सैमसन (कप्‍तान), जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Playing XI): विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल