1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता आए कोविड-19 की चपेट में, रांची के अस्पताल में हैं भर्ती

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता आए कोविड-19 की चपेट में, रांची के अस्पताल में हैं भर्ती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 21, 2021 10:45 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 10:45 am IST

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की माता देवकी देवी और पिता पान सिंह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

MS Dhoni mother Devaki Devi father Pan Singh covid 19 positive- India TV Hindi
MS Dhoni mother Devaki Devi father Pan Singh covid 19 positive Image Source : PTI

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। उनकी माता देवकी देवी और पिता पान सिंह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धोनी इस समय आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। पिछला सीजन उनके और उनकी टीम दोनों के लिए ही अच्छा नहीं रहा था।

यूएई में हुए आईपीएल-13 में उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी। धोनी ने इसके बाद कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला और अब वह आईपीएल के 14वें सीजन में सीएसके की कमान संभाल रहे हैं।

सीएसके ने अभी तक इस सीजन में कुल तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने दो मुकाबले जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया हुआ है। कोविड-19 के कहर की वजह से सभी टीमें आईपीएल के बायोबबल में है, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है कि धोनी आईपीएल टीम को छोड़कर अपने माता पिता के पास जाएंगे या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल