1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों को खुद करना होगा स्वदेश लौटने का इंतजाम

IPL 2021 | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों को खुद करना होगा स्वदेश लौटने का इंतजाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 01:49 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में भाग ले रहे उनके देश के क्रिकेटरों को स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा।

Players participating in IPL should make arrangements to return home on their own - Australian Prime- India TV Hindi
Players participating in IPL should make arrangements to return home on their own - Australian Prime Minister Image Source : IPLT20.COM

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में भाग ले रहे उनके देश के क्रिकेटरों को स्वदेश लौटने के लिए अपना इंतजाम खुद करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भारत में कोरोना वायरस महामारी की घातक दूसरी लहर के मद्देनजर भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया था। 

मौरिशन ने ‘द गार्जियन’ अखबार से कहा, ‘‘वे वहां निजी यात्रा पर गये हैं। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हिस्सा नहीं है। वे अपने स्वयं के संसाधनों से वहां पहुंचे है, वे उन संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं। मुझे यकीन है, वे अपनी व्यवस्था के अनुसार ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।’’ 

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जम्पा भारत में स्वास्थ्य संकट के बढ़ने के करण आईपीएल को छोड़ने का फैसला किया। भारत में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक नये मामले दर्ज हो रहे हैं और 2,000 से अधिक मौतें हो रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में हैं। 

उनके अलावा कोच रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा स्टालेकर भी यहां हैं। मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से आईपीएल समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के लिये विशेष विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है आईपीएल के लीग मैच 23 मई को समाप्त होंगे जबकि फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इस मामले में अभी और इंतजार करने का फैसला किया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने संयुक्त बयान में कहा कि वे आईपीएल में शामिल अपने क्रिकेटरों, कोचों और कमेंटेटरों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘ हम भारत में मौजूद लोगों से फीडबैक लेते रहेंगे और आस्ट्रेलिया सरकार को सलाह देंगे । इस कठिन समय में हमारी संवेदनायें भारत के लोगों के साथ हैं ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल