1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने बताया, टॉस जीतने के बाद कहां हुई उनसे सबसे बड़ी चूक

IPL 2021 : चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने बताया, टॉस जीतने के बाद कहां हुई उनसे सबसे बड़ी चूक

 Edited By: IANS
 Published : Apr 20, 2021 04:42 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 04:42 pm IST

चेन्नई ने राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन राजस्थान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी और उसे 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Sanju samson, cricket, sports- India TV Hindi
Sanju samson and MS Dhoni  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम की पारी के दौरान गेंद अधिक टर्न होने से उन्हें आश्चर्य हुआ। चेन्नई ने राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन राजस्थान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी और उसे 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

सैमसन ने कहा, "पिछले मैच में जब हम यहां खेले थे तो मैंने बाद में उसे टीवी पर देखा। मुझे लगा कि यहां पहले गेंदबाजी करने से ज्यादा फायदा मिलेगा और हमने चेन्नई को सही स्कोर पर भी रोका।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 | धोनी के बाद कौन बनेगा सीएसके का नया कप्तान? माइकल वॉर्न ने दिया अनोखा सुझाव

उन्होंने कहा, "मैंने इतनी स्पिन की उम्मीद नहीं की थी। यहां ओस नहीं थी और गेंद फिर भी टर्न कर रही थी। यह देखना मेरे लिए आश्चर्यजनक था।"

सैमसन ने कहा, "मुझे लगा कि अगर ओस होगी तो विकेट अच्छा रहेगा और हमारे लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा। यह स्कोर हासिल करने के लिए सही थी लेकिन हमने मध्य ओवरों में कई विकेट गंवाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल