1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : सिराज ने बताई वजह जिसके चलते कोहली ने 17वें ओवर में शाहबाज अहमद को सौंपी गेंद

IPL 2021 : सिराज ने बताई वजह जिसके चलते कोहली ने 17वें ओवर में शाहबाज अहमद को सौंपी गेंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 02:03 pm IST

मोहम्मद सिराज का मानना है कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। 

IPL 2021 : सिराज ने बताई वजह...- India TV Hindi
IPL 2021 : सिराज ने बताई वजह जिसके चलते कोहली ने 17वें ओवर में शाहबाज अहमद को सौंपी गेंद  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। अहमद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर पलट दी।

IPL 2021 : वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, इस मामलें में रोहित को छोड़ा पीछे

आरसीबी ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाने के बावजूद छह रन से मैच जीत लिया। सिराज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘ शाहबाज अहमद और रजत पाटीदार दोनों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। बतौर हरफनमौला शाहबाज के आने से हमें एक अतिरिक्त विकल्प मिला। विकेट धीमा था और टर्न ले रहा था जिस पर शाहबाज असरदार साबित हुआ।’’

SRH vs RCB : हैदराबाद के निराश कप्तान वॉर्नर ने माना, इस कारण उनकी टीम हारी जीती हुई बाजी

शाहबाज ने 17वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समाद के विकेट लिये। सिराज ने कहा ,‘‘वाशिंगटन सुंदर के भी ओवर बाकी थे लेकिन विराट भाई ने सोचा कि क्रीज पर दो खब्बू बल्लेबाज हैं तो बायें हाथ के स्पिनर को लगाना चाहिये। उसने अपने पहले ओवर में मनीष पांडे को परेशान किया था। उसे ओवर सौंपने का फैसला सही साबित हुआ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल