1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : रिद्धिमान साहा हुए कोरोना पॉजिटिव, SRH v MI मुकाबले पर मंडराए संकट के बादल

IPL 2021 : रिद्धिमान साहा हुए कोरोना पॉजिटिव, SRH v MI मुकाबले पर मंडराए संकट के बादल

 Reported By: IANS
 Published : May 04, 2021 01:06 pm IST,  Updated : May 04, 2021 01:31 pm IST

कोलकाता के 2 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

IPL 2021 : रिद्धिमान साहा...- India TV Hindi
IPL 2021 : रिद्धिमान साहा हुए कोरोना पॉजिटिव, SRH v MI मुकाबले पर मंडराए संकट के बादल Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हैदराबाद को 14वें सीजन में अपना अगला मुकाबला मंगलवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, साहा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब हैदराबाद और मुंबई के बीच होने वाले लीग के 31वें मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

आईपीएल के 14 वें सीजन में हैदराबाद लीग की तीसरी ऐसी टीम है, जिसके खिलाड़ी या सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल