1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR की दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मजेदार Memes की बाढ़

KKR की दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मजेदार Memes की बाढ़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 14, 2021 12:09 pm IST,  Updated : Oct 14, 2021 12:09 pm IST

IPL 2021 के दूसरे क्वालीफायर में रोमांच का ऐसा तड़का लगा कि फैंस ने दांतो तले उंगलियां दबा ली। 

KKR की दिल्ली पर रोमांचक...- India TV Hindi
KKR की दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मजेदार Memes की बाढ़ Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के दूसरे क्वालीफायर में रोमांच का ऐसा तड़का लगा कि फैंस ने दांतो तले उंगलियां दबा ली। शारजाह के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गेंद दर गेंद पासा पलटता रहा लेकिन एक गेंद बाकी रहते राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

IPL 2021 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक दूसरे क्वालीफायर में 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता को आखिरी दो गेंद पर 6 रन की दरकार थी और गेंद रविचंद्रन अश्विन के हाथ में थी। अश्विन तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेने के बाद हैट्रिक की कगार पर खड़े थे लेकिन त्रिपाठी ने 5वीं गेंद छक्का जड़ते हुए दिल्ली का खिताबी मुकाबले में पहुंचने का सपना चकनाचूर कर दिया।

कोलकाता की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई और फैन्स दोनों टीमों को लेकर मजेदार ट्वीट करने लगे। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी शानदार ट्वीट किया।

(With PTI inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल