1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. WATCH: MI के थीम सॉन्ग पर थिरके रोहित, बुमराह, हार्दिक

WATCH: MI के थीम सॉन्ग पर थिरके रोहित, बुमराह, हार्दिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 08:37 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन टीम ने सोशल मीडिया के जरिए अपना एक वीडियो शेयर किया है।

WATCH: Rohit Sharma, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya Groove...- India TV Hindi
WATCH: Rohit Sharma, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya Groove on Mumbai Indians’ Theme Song Image Source : TWITTER HANDLE/@MIPALTAN

आईपीएल की गत चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने यूएई लेग के लिए थीम सॉन्ग रिलीज किया है। यूएई में ये लेग 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम मुंबई इंडियंस अपना अभियान तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल कर शुरू करेगी। ये मुकाबला रविवार को दुबई में होगा।

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन टीम ने सोशल मीडिया के जरिए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका थीम सॉन्ग है। उन्होंने मराठी में कैप्शन लिखा, "ये टीम महाराष्ट्र के हर परिवार का गौरव है।"

31 सेकेंड्स का ये वीडियो रोहित शर्मा के मशहूर पुल शॉट से शुरू होता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की नीली और गोल्डन जर्सी पहनी है। वीडियो में रोहित ने महाराष्ट्रियन फेटा भी पहना है। रोहित के अलावा इसमें जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी हैं।

आईपीएल 2021 की अंक तालिका की बात करें तो मुंबई चौथे स्थान पर है। मुंबई ने अब तक इस सीजन सात मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार में जीत और तीन में हार झेली है।

रोहित पहले चरण में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सात पारियों में 250 रन बनाए थे। उनका एवरेज 35.1 का था। इस मामले में दूसरा स्थान सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया जिन्होंने सात मैचों में 173 रन बनाए थे।

IPL 2021 | एबी डी विलियर्स ने प्रैक्टिस मैच में जड़ा तूफानी शतक, देखें वीडियो

राहुल चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए सात मैचों में सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल