1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'इस पर कल बात करेंगे...कल बात करेंगे', झारखंड छात्र आंदोलन के सवाल पर तेजस्वी का जवाब

'इस पर कल बात करेंगे...कल बात करेंगे', झारखंड छात्र आंदोलन के सवाल पर तेजस्वी का जवाब

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Vineet Kumar Singh
 Published : Aug 06, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 07:37 pm IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड छात्र आंदोलन पर सवाल को टालते हुए कहा कि इस पर कल बात करेंगे। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था, बंटी यादव हत्याकांड और बढ़ते अपराधों को प्रमुख मुद्दा बनाया।

Tejashwi Yadav, Jharkhand Student Protest, Banti Yadav Murder Case- India TV Hindi
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव। Image Source : FACEBOOK.COM/TEJASHWIYADAV

Highlights

  • झारखंड छात्र आंदोलन पर सवाल टालते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, इस मुद्दे पर कल बात करेंगे।
  • तेजस्वी ने बंटी यादव हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और सरकारी नौकरी की मांग उठाई।
  • RJD नेता ने बिहार में बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया।

पटना: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि 'उस पर बात करेंगे... कल बात करेंगे।' बता दें कि अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपना पूरा ध्यान बिहार के कानून-व्यवस्था और बंटी यादव हत्याकांड पर केंद्रित किया। वहीं, झारखंड में छात्रों का आंदोलन  पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदर्शन को देखते हुए झारखंड सरकार ने अब बातचीत की बात कही है और छात्रों ने भी इसके लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बना दिया है।

'सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने पर हुई हत्या'

तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस तरह से सेक्स रैकेट के खिलाफ बंटी यादव ने लड़ाई लड़ी, उसी के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों को डीजीपी से मिलने के लिए समय दिलाया गया था, जिसके बाद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कुछ अब भी फरार हैं। उन्होंने कहा कि बंटी यादव के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में उन्होंने और उनकी पार्टी ने परिवार की मदद का फैसला किया है। तेजस्वी ने कहा, 

'बंटी यादव की दो बेटियों और एक बेटे की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का पूरा खर्च हमारी ओर से उठाया जाएगा। इसी उद्देश्य से परिवार को 5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया है।'

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि बंटी यादव की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बता दें कि बंटी यादव हत्याकांड के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।

'मजदूरी मांगने गए एक व्यक्ति को गोली मार दी गई'

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन किसी के पास जनता के लिए समय नहीं है। उन्होंने दिनारा एक की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरी मांगने गए एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। तेजस्वी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के नेता परसों पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने सीवान में हुई फायरिंग का भी मुद्दा उठाया और सवाल किया कि आखिर वहां AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर भी उनकी पार्टी आगे बात करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक EO की हत्या के मामले में एक विधायक का नाम सामने आया था, लेकिन क्या उस विधायक का भी एनकाउंटर हुआ? प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: बिहार के सिवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, तेजस्वी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।