1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बंटी हत्याकांड के बाद पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, होटलों पर छापेमारी में 17 युवक-युवतियां हिरासत में

बंटी हत्याकांड के बाद पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, होटलों पर छापेमारी में 17 युवक-युवतियां हिरासत में

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 14, 2026 07:56 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 08:04 pm IST

हिरासत में लिए गए लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसमें सेक्स वर्धक दवाएं और अंग्रेजी शराब भी शामिल है। पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पटना पुलिस का एक्शन- India TV Hindi
पटना पुलिस का एक्शन Image Source : REPORTER INPUT

पटना के बंटी हत्याकांड के बाद पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे सेक्स स्कैंडल के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। राजधानी पटना के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जमकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना में होटल की आड़ में संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पटना के मालसलामी थाना की पुलिस चौकी के पास ही सेक्स स्कैंडल होटल में चल रहा था।

आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग स्थित रुक्मणी इन होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने पांच युवतियों, 12 युवकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामग्री, सेक्स वर्धक दवाएं और अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने बेउर इलाके के एक फ्लैट पर भी छापेमारी कर नेटवर्क से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

घटना की जानकारी देते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 1 राज किशोर सिंह ने बताया कि मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग स्थित एक होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। सूचना की सत्यता करने के बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

एक फ्लैट पर भी हुई छापेमारी

पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बेउर थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट पर भी छापेमारी की। वहां से नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था। इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे और इसका संचालन किस प्रकार किया जा रहा था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

प्रारंभिक जांच में होटल संचालक की मिलीभगत की आशंका भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि होटल का इस्तेमाल केवल ठहरने के लिए किया जा रहा था या अवैध गतिविधियों के लिए सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था। होटल के दस्तावेज, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल, तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नवविवाहिता को मौत के बाद नहीं मिली अर्थी, शव को बाइक पर लेकर गया भाई, परिवार ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।