1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल, तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल, तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 Published : Jul 13, 2026 11:11 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 11:19 am IST

वैशाली के बिदुपुर में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल- India TV Hindi
कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल Image Source : INDIA TV

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। ताजा मामला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से जुड़ा है, जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र में कल हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को पुलिस ने महज एक दिन बाद ही मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है मामला

बिहार के हाजीपुर में हाजीपुर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र में अपराधी जगदीश राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन जगदीश राय के द्वारा पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस और अपराधी के बीच देर तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी जगदीश राय को घायल कर दिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

आपको बता दें कि कल सुबह-सुबह जगदीश राय ने पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें से पुत्र जितेंद्र कुमार आर्मी का जवान था जो जोधपुर में तैनात था। दो दिन पहले वह घर लौटा था और पड़ोसी से रास्ते के विवाद में उलझ गए और पड़ोसी जगदीश राय ने पिता पुत्र दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं जितेंद्र कुमार की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की गई। पिता पुत्र के गोली मारकर हत्या के बाद बिहार पुलिस और हाजीपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे , लेकिन जिले के एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा था कि बहुत जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी और 24 घंटे के अंदर में हाजीपुर पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश राय को मुठभेड़ में घायल कर दिया। फिलहाल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

एसपी शुभांक मिश्रा ने कही ये बात 
इस मामले में जिले के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी लेकिन अपराधी द्वारा फायरिंग किया गया। जवाबी कार्रवाई में अपराधी को दो गोली लगी जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

(रिपोर्ट - राजा बाबू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।