1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 के दूसरे चरण को एक नए टूर्नामेंट की तरह देख रहे CSK कोच फ्लेमिंग

IPL 2021 के दूसरे चरण को एक नए टूर्नामेंट की तरह देख रहे CSK कोच फ्लेमिंग

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 02:13 pm IST

 चेन्नई सुपर किग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। 

IPL 2021 के दूसरे चरण को एक...- India TV Hindi
IPL 2021 के दूसरे चरण को एक नए टूर्नामेंट की तरह देख रहे CSK कोच फ्लेमिंग Image Source : GETTY

नई दिल्ली| चेन्नई सुपर किग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस साल आईपीएल को दो भाग में खेला जा रहा है जिसके चलते एक अलग चुनौती का समना करना पर रहा है। आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार को सीएसके और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के साथ होगी।

अहम मैच से पहले फ्लेमिंग ने सीएसके टीवी से कहा, हम एक बार फिर से अच्छी शुरुआत करना चहते हैं। हमें आगे के मैच जितने के लिए हमारे खिलाड़ियों का फॉर्म में होना जरुरी है। हम यहां नई शुरुआत करना चाहते हैं और इसे एक नए टूर्नामेंट के तरह देख रहे हैं।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई और धोनी के पक्ष के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए, फ्लेमिंग ने कहा, हमने चरण 1 के पहले हाफ को हार के साथ समाप्त किया जहां पोलार्ड ने आईपीएल की एक महान पारी खेली। मुंबई हमारे खिलाफ अच्छा खेलती है, इसलिए हमें खेल के स्तर को और उंचा उठाना होगा। कोचिंग के दृष्टिकोण से, आप चाहते हैं कि खेल चल रहा हो ताकि आप जान सकें कि किस पर काम करना है और टीम कहाँ है। इसलिए, हम हमेशा की तरह इसके लिए तैयार हैं और यह एक अच्छा मुकाबला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल