1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर अमित मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर अमित मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

 Published : Apr 24, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2022 04:59 pm IST

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक ऐसी कोई पारी नहीं निकली है, जिसकी चर्चा की जाए।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli  Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • आईपीएल 2022 में नहीं चल पा रहा है ​रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला
  • अमित मिश्रा को इस बार के आईपीएल में नहीं मिला है कोई भी खरीदार
  • अमित मिश्रा लगातार ट्विटर पर रहते हैं सक्रिय, भारी संख्या में हैं उनके फॉलोअर

आईपीएल 2022 में खिलाड़ी एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट के दो सितारे पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का खेल कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। आईपीएल में अब तक आधे मैच हो चुके हैं, यानी सभी टीमें अपने सात सात मैच खेल चुकी हैं, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक ऐसी कोई पारी नहीं निकली है, जिसकी चर्चा की जाए। विराट कोहली तो लगातार दो बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। यानी लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हो चुके हैं, ऐसा ही कुछ हाल रोहित शर्मा का भी है। इस बीच स्पिनर अमित मिश्रा ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर एक खास ट्विट किया है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लिखी ये बात

अमित मिश्रा ने लिखा है कि वे आज भले प्रदर्शन नहीं कर रहे हों, लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कितनी मेहनत करते हैं और यही कारण है कि वे आज भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसक आगे अमित मिश्रा लिखते हें कि तो आइए अपने चैंपियन का समर्थन करें जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। अमित मिश्रा का ये ट्विट अब तक पांच हजार से भी ज्यादा बार रिट्विट किया जा चुका है, वहीं 50 हजार से भी ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। अमित मिश्रा की इस बात पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 

साल 2017 में खेला था अमित मिश्रा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच
अमित मिश्रा टीम इंडिया के लिए तो लंबे अर्से से नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वे आईपीएल टीमों में जरूर शामिल रहते थे, लेकिन इस बार उन्हें किसी टीम ने अपने साथ शामिल नहीं किया। अमित मिश्रा ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2017 में खेला था। आईपीएल 2021 में वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल थे और कुछ मैच भी खेले थे। आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 में ही आरसीबी के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया और इस बार उन्हें किसी ने खरीदा ही नहीं। हालांकि अमित​ मिश्रा ने उम्मीद नहीं हारी है और हो सकता है कि वे अगले साल के आईपीएल में खेलते हुए नजर आएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल