CSK vs SRH Highlights IPL 2022 Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Match 17
CSK vs SRH Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने 155 रनों का लक्ष्य महज 17.4 ओवर में चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा ने शानदार 75 रनों की पारी खेली और राहुल त्रिपाठी ने भी नाबाद रहते हुए 15 गेंदों पर तेजतर्रार 39 रन बनाए। सीएसके की इस सीजन में यह लगातार चौथी हार है। वहीं हैदराबाद को लगातार दो हार के बाद इस सीजन में पहली जीत मिली।प्वॉइंट्स टेबल में हैदराबाद ने अब खाता खोला है और दो अंक के साथ वह 10वें से 8वें स्थान पर आ गई है। दूसरी तरफ सीएसके लगातार चार हार झेलने के बाद बिना खाता खोले 9वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस को भी शुरुआती तीनों मैच गंवाने पड़े हैं और वह अंक तालिका में 10वें यानी आखिरी स्थान पर है। मुंबई और चेन्नई के अलावा अब सभी टीमें खाता खोल चुकी हैं। हालांकि, अभी मुंबई 18वें मुकाबले में आरसीबी का सामना करेगी।