1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : CSK को लगातार दो मैचों में क्यों मिली हार, जानिए इसका कारण

IPL 2022 : CSK को लगातार दो मैचों में क्यों मिली हार, जानिए इसका कारण

 Published : Apr 03, 2022 03:43 pm IST,  Updated : Apr 03, 2022 03:43 pm IST

सीएसके आईपीएल 2021 की चैंपियन है और इसलिए इस साल का पहला मैच खेलने के लिए उतरी, लेकिन पहले ही मैच में उसे केकेआर से हार मिली ओर उसके बाद दूसरे मैच में भी हारी। 

Ambati Rayudu- India TV Hindi
Ambati Rayudu Image Source : GETTY IMAGES

आईपीएल 2022 में आज एक बार फिर सीएसके की टीम मैदान में उतरने जा रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान जब से रविंद्र जडेजा के हाथ में आई है, तब से लेकर अब तक टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। एमएस धोनी ने आईपीएल के 15वें सीजन से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा पहली बार कप्तान बनाए गए। सीएसके आईपीएल 2021 की चैंपियन है और इसलिए इस साल का पहला मैच खेलने के लिए उतरी, लेकिन पहले ही मैच में उसे केकेआर से हार मिली ओर उसके बाद दूसरे मैच में भी हारी। 

सीएसके अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है

आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब सीएसके की टीम अपने पहले दोनों लीग मैच हार गई हो। इससे पहले ये कभी नहीं हुआ। इस बीच सीएसके की हार के कारण भी समझ में आने लगे हैं। आईपीएल 2022 में अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उसमें ज्यादातर में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया है। कुछ एक मैच ही बाद में ​गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। खास तौर पर शाम के मैच में तो ओस का मामला इतना तगड़ा हो जाता है कि बाद में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल काम हो जाता है। खास बात ये है कि अपने पहले दोनों मैचों में सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा टॉस हार गए और पहले उन्हें बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस बार टीम के पास गेंदबाजी आक्रमण भी इतना अच्छा नहीं है कि वे दिए गए स्कोर को बचा सकें। 

आज भी टॉस निभाएगा जीत हार में बड़ी भूमिका
आज जब पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के सामने रविंद्र जडेजा टॉस के लिए जाएंगे तो उनके मन में एक ही बात होगी कि टॉस जीत जाएं। अगर रविंद्र जडेजा टॉस जीते तो सीएसके की जीत की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि तब टीम बाद में बल्लेबाजी करना चाहेगी। आज का मैच बेब्रोन स्टेडियम में होगा, जहां अभी तक दो मैच हुए हैं, दोनों ही बार रनों का पीछा करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है। आज के मैच में भी टॉस ही अहम भूमिका निभाने जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल