1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022, MI vs DC TOSS: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी

IPL 2022, MI vs DC TOSS: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, तीन खिलाड़ियों की हुई वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2022 07:04 pm IST,  Updated : May 21, 2022 07:14 pm IST

दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में यह आखिरी लीग मैच है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक खेले गए अपने 13 मैचों में से 7 में जीत हासिल कर 14 अंक जुटा चुकी है। वहीं प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हर हाल में मुंबई के खिलाफ जीत करना होगा।

Mumbai, Delhi, MI vs DC, MI vs DC Toss, Mumbai vs Delhi Toss report, cricket, Sports, MI vs DC Live - India TV Hindi
टॉस के लिए जाते मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान  Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 69 वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। मैच में मुंबई की टीम ने दो बदलाव के साथ उतर रही है। टीम में  डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकीन की वापसी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ लेंगे।

आपको बता दें कि दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में यह आखिरी लीग मैच है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक खेले गए अपने 13 मैचों में से 7 में जीत हासिल कर 14 अंक जुटा चुकी है। वहीं प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हर हाल में मुंबई के खिलाफ जीत करना होगा। 

इसके अलावा पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन-15 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम आईपीएल 2022 में सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है। ऐसे में मुंबई की कोशिश होगी वह जीत के साथ अपने अभियान का समापन करें।

दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई की टीम अगर जीत जाती है तो वह आरसीबी के लिए बेहतर हो जाएगा। दरअसल आरसीबी की टीम अपने 14 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक हासिल कर चुकी है लेकिन रन रेट के मामले में वह दिल्ली से पीछे है। ऐसे में अब आरसीबी की निगाहें मुंबई पर बनी हुई है कि वह दिल्ली को हराए। अगर ऐसा हो जाता है तो वह आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगा।

वहीं दिल्ली की टीम अगर जीत जाती है तो 16 अंकों की बराबरी के बावजूद को रन रेट के कारण आरसीबी को पीछे धकेल प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल