1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022, 1000 Sixes : ध्वस्त हुए 15 साल के सभी रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने लगाए कितने छक्के

IPL 2022, 1000 Sixes : ध्वस्त हुए 15 साल के सभी रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने लगाए कितने छक्के

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 22, 2022 11:01 pm IST,  Updated : May 22, 2022 11:01 pm IST

आईपीएल 2022 में ऐसा कारनामा हुआ जो इससे पहले पिछले 15 सालों में कभी भी नहीं हुआ। प्लेऑफ के चार मैच होना अभी बाकी हैं।

लियाम लिविंगस्टोन ने...- India TV Hindi
लियाम लिविंगस्टोन ने सीजन के आखिरी लीग मैच में जड़ा 1000वां छक्का Image Source : IPL

Highlights

  • IPL 2022 में लगे 1000 से ज्यादा छक्के, अभी चार मुकाबले बाकी
  • लियाम लिविंगस्टोन ने जड़ा सीजन का 1000वां छक्का
  • आईपीएल में पहली बार लगे 1000 या उससे अधिक छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में काफी कुछ अनोखा हो रहा था इसी बीच एक और ऐसा कारनामा हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आईपीएल 2022 के 70वें लीग मैच में 1000 छक्के भी पूरे हो गई। लीग के पिछले 15 साल के इतिहास में इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ था। इस सीजन में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया और संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने सर्वाधिक 116 छक्के लगाए। इस सीजन से पहले 2018 में सर्वाधिक 872 छक्के लगे थे।

अगर मैचों के हिसाब से बात करें तो 2018 आईपीएल में 60 मैचों में कुल 872 छक्के लगे थे। इतने छक्कों का रिकॉर्ड मौजूदा सीजन में 62वें मैच के दौरान ही टूट गया था। वहीं 2018 और यह सीजन यानी 2022 के अलावा कभी भी 800 से अधिक छक्के नहीं लगे हैं। इस सीजन के अभी चार मुकाबले प्लेऑफ के बाकी हैं। इसका मतलब इस सीजन में यह आंकड़ा 1050 भी आसानी से पार कर सकता है।

IPL के सर्वाधिक छक्के लगने वाले सीजन

  1. 2022- 1001 (70वें मैच के बाद)
  2. 2018- 872 (60 मैच)
  3. 2019- 784 (60 मैच)
  4. 2020- 734 (60 मैच)
  5. 2012- 732 (75 मैच)
  6. 2014- 714 (60 मैच)

IPL 2022 में लीग चरण के बाद किसी टीम ने लगाए कितने छक्के

  1. राजस्थान रॉयल्स - 116
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स - 113
  3. दिल्ली कैपिटल्स - 106
  4. चेन्नई सुपर किंग्स - 103
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स - 101
  6. पंजाब किंग्स - 110
  7. मुंबई इंडियंस - 100
  8. सनराइजर्स हैदराबाद - 97
  9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 86
  10. गुजरात टाइटंस - 69

1000 छक्कों का आंकड़ा लीग स्टेज के आखिरी यानी 70वें मैच में छुआ गया। लियाम लिविंगस्टोन ने 97 मीटरा का छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाकर यह जादुई आंकड़ा छुआ। आपको बता दें कि इस सीजन का सबसे लंबा 117 मीटर का छक्का भी लिविंगस्टोन ने ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल