1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : शिखर धवन ने हासिल किया खास मुकाम, रोहित शर्मा की बराबरी

IPL 2022 : शिखर धवन ने हासिल किया खास मुकाम, रोहित शर्मा की बराबरी

 Published : May 03, 2022 10:12 pm IST,  Updated : May 03, 2022 10:12 pm IST

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिखर धवन अपने नए जोड़ीदार के साथ मैदान में उतरे। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल नीचे खेलने के लिए आए।

Shikhar Dhawan- India TV Hindi
Shikhar Dhawan Image Source : TWITTER/@SHIKHAR DHAWAN

Highlights

  • आईपीएल 2022 में मंगलवार को पंजाब और गुजरात के बीच मैच
  • शिखर धवन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
  • शिखर धवन ने इस आईपीएल में पूरे कर लिए हैं 300 से ज्यादा रन

 

Most 300 Plus Runs in IPL : आईपीएल 2022 में शिखर धवन पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जब पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया तो शिखर धवन ने एक और खास मुकाम हासिल कर लिया। शिखर धवन ने आज के मैच में इस साल के आईपीएल में अपने 300 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिखर धवन अपने नए जोड़ीदार के साथ मैदान में उतरे। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल नीचे खेलने के लिए आए और शिखर धवन के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के लिए आए। इसी बीच शिखर धवन ने आईपीएल 2022 में अपने 300 रन पूरे कर लिए। ये 13वीं बार है, जब शिखर धवन ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। याद रखिएगा कि ये आईपीएल का 15वां ही सीजन है। इससे पहले रोहित शर्मा 13 बार 300 से ज्यादा रन बना चुके थे। अब शिखर धवन और रोहित शर्मा बराबरी पर हैं। इसके बाद नंबर आता है विराट कोहली का, जिन्होंन अब तक 12 बार 300 का आंकड़ा छुआ है, वहीं सुरेश रैना भी 12 बार 300 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 

खास बात ये है कि​ शिखर धवन उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने आईपीएल में छह हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली है, इसके बाद शिखर धवन का नंबर है। बाकी कोई भी खिलाड़ी छह हजार रन नहीं बना सका है। शिखर धवन आईपीएल के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो लगातार मैचों में दो शतक लगाए थे। ये कमाल शिखर धवन ने आईपीएल 2020 में किया था। अब देखना होगा कि शिखर धवन की टीम आईपीएल में कहां तक जाती है और शिखर धवन खुद कितने रन बनाते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल