1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: कोहली की फॉर्म में वापसी पर अनुष्का शर्मा का 'विराट' रिएक्शन, पचासे के बावजूद बना गए ये अनचाहा रिकॉर्ड

IPL 2022: कोहली की फॉर्म में वापसी पर अनुष्का शर्मा का 'विराट' रिएक्शन, पचासे के बावजूद बना गए ये अनचाहा रिकॉर्ड

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Apr 30, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Apr 30, 2022 06:00 pm IST

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43वें मुकाबले में अपना सीजन का पहला पचासा जड़ा। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बेहद जोश में नजर आईं। लेकिन इस पारी के बावजूद विराट के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विराट कोहली के पचासे...- India TV Hindi
विराट कोहली के पचासे के बाद स्टेडियम में पूरे जोश में चीयर करती नजर आईं अनुष्का शर्मा Image Source : ट्विटर (BCCI)

Highlights

  • विराट कोहली की फिफ्टी पर अनुष्का का जोरदार रिएक्शन
  • विराट कोहली ने जड़ा आईपीएल का सबसे धीमा पचासा
  • गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने खेली 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी

विराट कोहली ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 43वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। इस सीजन में लगातार फ्लॉप रहने के बाद विराट का यह पहला अर्धशतक था। उनके इस पचासे पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जोरदार रिएक्शन दिया। विराट के पचासे के बाद वह स्टेडियम में ताली बजाने के बाद एक डाई हार्ट फैन की तरह जोर से चिल्लाती नजर आईं।

विराट कोहली के बल्ले से लंबे समय बाद अर्धशतक निकलने के बाद आरसीबी के खेमे में और उनके फैंस के लिए जरूत राहत भरी खबर आई। इस दौरान स्टेडियम में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी पूरी पारी के दौरान उन्हें चीयर करती नजर आईं। लेकिन इस अर्धशतकीय पारी के बावजूद उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस पारी में विराट कोहली ने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पूरी पारी में उनका स्ट्राइक रेट 109.43 का रहा। आईपीएल में यह उनका सबसे धीमा पचासा था।

विराट की आईपीएल में सबसे धीमी फिफ्टी

आईपीएल में सर्वाधिक रन (6527 रन) बनाने वाले विराट कोहली ने लीग का अपना 44वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल के इतिहास में उनका सबसे धीमा पचासा था। उनके लीग में सबसे धीमे पचासे रहे हैं:-

  1. 109.43 बनाम गुजरात टाइटंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई 2022 (58 off 53)
  2. 114.58 बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पुणे 2017 (55 off 48)
  3. 116.28 बनाम सीएसके, दुबई 2020 (50 off 43)

विराट कोहली इस पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेलते नजर आए
Image Source : ट्विटरविराट कोहली इस पारी के दौरान कई शानदार शॉट खेलते नजर आए

आईपीएल 2022 में विराट कोहली का प्रदर्शन

  1. vs पंजाब किंग्स- 41 (29)
  2. vs केकेआर - 12 (7)
  3. vs राजस्थान रॉयल्स- 5 (6)
  4. vs मुंबई इंडियंस- 48 (36)
  5. vs चेन्नई सुपर किंग्स- 1 (3)
  6. vs दिल्ली कैपिटल्स- 12 (14)
  7. vs लखनऊ सुपर जायंट्स- 0 (1)
  8. vs सनराइजर्स हैदराबाद- 0 (1)
  9. vs राजस्थान रॉयल्स- 9 (10)
  10. vs गुजरात टाइटंस- 58 (53)

इस मैच से पहले विराट कोहली ने इस सीजन में 9 पारियों में सिर्फ 128 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करते हुए भी पिछले मैच में उन्हें कुछ खास करते नहीं देखा गया था। लेकिन हार्दिक पंड्या की टीम के खिलाफ उनके इस सीजन के पहले पचासे के बाद एक बार फिर उनसे टीम की और उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब 10 पारियों में उनके इस सीजन में 186 रन हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल