1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: रिकॉर्ड अर्धशतक के बाद क्या था पैट कमिंस का रिएक्शन, मैच के बाद किया खुलासा

IPL 2022: रिकॉर्ड अर्धशतक के बाद क्या था पैट कमिंस का रिएक्शन, मैच के बाद किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2022 09:24 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 09:24 am IST

कमिंस की इस तूफानी पारी की बदौलत ही केकेआर ने मुंबई को 5 विकेट से हराया। कमिंस ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके रिकॉर्ड बनाया।

IPL 2022, Pat Cummins, half-century, KL Rahul, sports, cricket- India TV Hindi
Pat Cummins Image Source : IPLT20.COM/BCCI

मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 14 गेंद में तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के पैट कमिंस ने कहा उन्हें खुद भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने दर्ज किया है। कमिंस की इस तूफानी पारी की बदौलत ही केकेआर ने मुंबई को 5 विकेट से हराया। कमिंस ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके रिकॉर्ड बनाया।

अपनी पारी के दौरान उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच कमिन्स ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं इस पारी से अधिक हैरान हूं। बस ये रन बन गये। मैं बहुत अधिक नहीं सोच रहा था। यह वास्तव में संतोषजनक है। ऐसा लग रहा था कि गेंद हवा में तैर रही थी। ’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: पैट कमिंस ने 14 गेंद पर पचासा ठोक की केएल राहुल की बराबरी, यह हैं अब तक की सबसे तेज फिफ्टी

 

कमिंस ने कहा, ''मैच से पहले कई सारी चीजे से थी जिसे लेकर मैं सोच रहा था। इस सीजन के ऑक्शन में टीम में कई बड़े बदलाव हो गए हैं। यह एक अच्छा बदलाव है। टीम में कई तरह के नए प्रतिभावन खिलाड़ी आए हैं जो कि बेहतरीन है।''

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान टीम के लिए सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे सुर्यकुमार यादव ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 38 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Orange And Purple Cap : जानिए किस खिलाड़ी ने जीती कौन सी कैप

वहीं मुंबई इंडियंस के इस स्कोर के जवाब में केकेआर जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने 101 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद पैट कमिंस और अंत तक बल्लेबाजी करने वाले वेंकटेस ने अय्यर ने टीम को 4 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल