PBKS vs SRH Highlights, IPL 2022 Match 28
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 28वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीमों का यह छठा मुकाबला था। हैदराबाद की यह लगातार चौथी जीत है वहीं पंजाब किंग्स को सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी है।पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अभी तक 6-6 मैच खेले हैं जिसमें से हैदराबाद को चार में और पंजाब को तीन में जीत मिली है। सनराइजर्स के अब 8 अंक हो गए हैं और इस जीत के बाद यह टीम 7वें से सीधा चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं पंजाब किंग्स को पांचवें से सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है।