1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 KKR vs MI: जानें कब, कहां और कैसे देखें केकेआर और मुंबई के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 KKR vs MI: जानें कब, कहां और कैसे देखें केकेआर और मुंबई के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2022 10:05 am IST,  Updated : Apr 06, 2022 10:05 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 14वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।  

IPL 2022, Live streaming, KKR vs MI, KKR vs MI Live streaming, KKR vs MI Live match, cricket, Sports- India TV Hindi
IPL 2022 Live streaming, KKR vs MI Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 14वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। सीजन-15 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना चौथा मैच खेलने उतरेगी। टीम ने अबतक खेले गए अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है जबकि उसे एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह वह बेहतर रन रेट के साथ 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

वहीं मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में शुरुआत काफी निराशाजनक रही है। टीम ने टूर्नामेंट में अभी सिर्फ दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे करारी हार मिली है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की कोशिश होगी केकेआर के खिलाफ इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करें।

हालांकि इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा केकेआर और मुंबई के बीच का मुकाबला ?

केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल 2022 का 14वां मैच 06 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा केकेआर और मुंबई के बीच का मैच ?

केकेआर और मुंबई के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं केकेआर और मुंबई के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

केकेआर और मुंबई के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं केकेआर और मुंबई के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

केकेआर और मुंबई के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल