1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 MI vs RR: जानें कब, कहां और कैसे देखें मुंबई और राजस्थान के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 MI vs RR: जानें कब, कहां और कैसे देखें मुंबई और राजस्थान के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2022 11:33 am IST,  Updated : Apr 02, 2022 11:33 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दूसरे डबल हेडर मैच में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022, Live streaming, MI vs RR, MI vs RR Live streaming, MI vs RR Live match, cricket, Sports, I- India TV Hindi
IPL 2022 Live streaming, MI vs RR Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में आज दूसरा डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। आज के दिन का पहला मैच पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच का यह टूर्नामेंट का यह 9वां मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस सीजन-15 में अबतक सिर्फ एक ही मैच खेली है जिसमें उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अपनी शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की है। इस टीम ने भी सिर्फ ही मैच खेला है लेकिन अपने शुरुआती मुकबाले में ही उसने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से हराया है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ अपने दूसरे मैच में भी राजस्थान की टीम जीत को लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-  

कहां खेला जाएगा मुंबई और राजस्थान के बीच का मुकाबला ?

मुंबई और राजस्थान के बीच आईपीएल 2022 का 9वां मैच 02 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मुंबई और राजस्थान के बीच का मैच ?

मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 3 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं मुंबई और राजस्थान के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल