1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 RR vs RCB: जानें कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान और आरसीबी के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 RR vs RCB: जानें कब, कहां और कैसे देखें राजस्थान और आरसीबी के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2022 10:19 am IST,  Updated : Apr 05, 2022 10:19 am IST

राजस्थान की टीम अपने दोनों मैचों में जीत हासिल कर पॉइट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। राजस्थान की टीम इस सीजन में शानदार लय में नजर आ रही है।

IPL 2022, Live streaming, RR vs RCB, RR vs RCB Live streaming, RR vs RCB Live match, cricket, Sports- India TV Hindi
IPL 2022 Live streaming, RR vs RCB Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच है। इससे पहले राजस्थान की टीम अपने दोनों मैचों में जीत हासिल कर पॉइट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। राजस्थान की टीम इस सीजन में शानदार लय में नजर आ रही है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वह अपने तीसरे मैच में भी जीत हासिल करें।

वहीं आरसीबी की टीम ने अपने दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है जबकि उसे एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आरसीबी की टीम ने भी मजबूती के साथ मैदान पर खुद को उतारा है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए आज के मुकाबले में आरसीबी की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। 

इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा राजस्थान और आरसीबी के बीच का मुकाबला ?

राजस्थान और आरसीबी के बीच आईपीएल 2022 का 13वां मैच 05 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा राजस्थान और आरसीबी के बीच का मैच ?

राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं राजस्थान और आरसीबी के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल