1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs RCB: डुप्लेसी ने बताई RCB की हार की वजह, बोले- इस खिलाड़ी का कैच टपकाना पड़ा भारी

PBKS vs RCB: डुप्लेसी ने बताई RCB की हार की वजह, बोले- इस खिलाड़ी का कैच टपकाना पड़ा भारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2022 08:53 am IST,  Updated : Mar 28, 2022 01:24 pm IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट की शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि ओडीन स्मिथ के कैच को टपकाना उनकी टीम को भारी पड़ा।

फाफ डुप्लेसी और मयंक...- India TV Hindi
फाफ डुप्लेसी और मयंक अग्रवाल Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • पंजाब की पारी के 17वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर अनुज रावत ने स्मिथ का कैच टपका जीवनदान दिया।
  • स्मिथ ने महज आठ गेंद में नाबाद 25 रन की पारी खेलकर पंजाब को पांच विकेट से जीत दिलाई।
  • RCB के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने 57 गेंद में 88 रन की शानदार पारी खेली।

मुंबई। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में रविवार को यहां पांच विकेट की शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि ओडीन स्मिथ के कैच को टपकाना उनकी टीम को भारी पड़ा। मैन ऑफ द मैच स्मिथ ने महज आठ गेंद में नाबाद 25 रन की पारी खेलकर टीम बड़े स्कोर वाले मैच में एक ओवर शेष रहते पंजाब को पांच विकेट से जीत दिला दी। 

जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय पंजाब की पारी के 17वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर अनुज रावत ने स्मिथ का कैच टपका जीवनदान दिया। उन्होंने अगले ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका जड़ मैच का रुख मोड़ दिया। 

मैच में 57 गेंद में 88 रन की शानदार पारी खेलने वाले डुप्लेसी ने कहा, ‘‘ हमारी गेंदबाजी अच्छी थी। अगर स्मिथ का वह कैच पकड़ लेते तो हमारे पास आखिरी ओवर में बचाव के लिए 10-15 रन होते। हम अकसर कहते है कि कैच आपको मैच जीताते है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था और पंजाब ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी कर हमारी मुश्किलें बढ़ा दी थी।’’ जीत के साथ सत्र शुरू करने वाले पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी माना की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान था। उन्होंने कहा, ‘‘ ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान था लेकिन कुछ गेंदें पिच पर रूक कर आ रही थी जिससे थोड़ी परेशानी हो रही थी।’’ 

मयंक ने कहा, ‘‘हमने 15-20 रन अधिक दे दिये लेकिन उसका पीछा करना अच्छा रहा। हमारी टीम में ऐसा माहौल है कि हर खिलाड़ी जीत दिलाने की काबिलियत रखता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल