1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने शेयर की ये फोटो, हिटमैन की भी गई है कप्तानी

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने शेयर की ये फोटो, हिटमैन की भी गई है कप्तानी

 Published : Mar 22, 2024 07:12 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 07:12 am IST

CSK Captain: IPL 2024 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया है। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कैप्टन बनाया गया है।

Rohit Sharma And MS Dhoni- India TV Hindi
Rohit Sharma And MS Dhoni Image Source : GETTY

MS Dhoni Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह युवा रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई है। धोनी के कप्तानी छोड़ते ही एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। धोनी की करिश्माई कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। उन्होंने अपने शांत और चतुर दिमाग से सीएसके की टीम को कई मैच जिताए हैं। अब धोनी के कप्तानी से हटते ही रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर की है। 

रोहित ने शेयर की ये स्टोरी

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने हाथ मिलाते हुए इमोजी भी शेयर की है। फैंस उनकी इस स्टोरी को+ पसंद कर रहे हैं। आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। रोहित की कप्तानी में भी मुंबई ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। 

ऋतुराज की कप्तानी में ही जीता था गोल्ड मेडल

IPL 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी की तरफ से फॉफ डु प्लेसिस और सीएसके की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। गायकवाड़ ने इससे पहले सीएसके के लिए कप्तानी नहीं की है। वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। 

खिताब दिलाने में निभाई है अहम भूमिका

रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीएसके लिए पहला मैच साल 2020 में खेला था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2021 में सीएसके को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। ऋतुराज ने अभी तक आईपीएल के 52 मैचों में 1797 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2024 के पहले मैच का जान लीजिए सही समय, 7 बजे नहीं शुरू होगा मुकाबला

CSK का कप्तान बनते ही गायकवाड़ का पहला रिएक्शन आया सामने, धोनी को लेकर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल