1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs DC Full Scorecard, IPL 2022: दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, मिचेल मार्श ने खेली 89 रनों की शानदार पारी

RR vs DC Full Scorecard, IPL 2022: दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, मिचेल मार्श ने खेली 89 रनों की शानदार पारी

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 11, 2022 05:45 pm IST,  Updated : May 11, 2022 11:16 pm IST

IPL 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। दिल्ली की 12वें मैच में सीजन की यह छठी जीत थी।

डेविड वार्नर और मिचेल...- India TV Hindi
डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने राजस्थान के हाथों से छीनी जीत Image Source : IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 89 और डेविड वार्नर ने 52 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इस सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत थी। पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनों से हराया था। पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुई है। राजस्थान फिलहाल अंक तालिका में तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 5वें स्थान पर है।

राजस्थान ने अब तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं। इसमें उसने 7 में जीत हासिल की है और 5 गंवाएं हैं। वहीं दिल्ली ने भी 12 मैच खेले हैं, वह 6 मैच जीतने में सफल रही है और 6 में उसे हार झेलनी पड़ी है। 

यहां देखें पूरे मुकाबले का स्कोरकार्ड:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल