1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिवरप्ले क्लब के 20 फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव

रिवरप्ले क्लब के 20 फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2021 10:08 am IST,  Updated : May 18, 2021 10:08 am IST

अर्जेंटीना के रिवर प्लेट फुटबॉल क्लब के पांच और फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे टीम में संक्रमितों की संख्या बढकर 20 हो गई । 

रिवरप्लेट क्लब के 20...- India TV Hindi
रिवरप्लेट क्लब के 20 फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव Image Source : GETTY

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के रिवर प्लेट फुटबॉल क्लब के पांच और फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे टीम में संक्रमितों की संख्या बढकर 20 हो गई । हालत यह है कि कोलंबिया के सैंटा एफई के खिलाफ कोपा लिबर्टाडोरेस के बुधवार के मैच के लिये उसके पास कोई फिट गोलकीपर ही नहीं है ।

क्लब ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि उसके पांच और खिलाड़ी पॉजिटिव हो गए हैं । मीडिया रपटों के अनुसार क्लब उसका मैच स्थगित करने का अनुरोध करेगा । रिवर प्लेट अंकतालिका में ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है । ब्राजील का फ्लूमिनेंस शीर्ष पर है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल