1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. छह रूसी भारोत्तोलक और जूडो चैम्पियन डोपिंग के लिये प्रतिबंधित

छह रूसी भारोत्तोलक और जूडो चैम्पियन डोपिंग के लिये प्रतिबंधित

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2016 06:38 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 06:38 pm IST

मास्को: रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी ने कहा कि पूर्व विश्व और यूरोपीय जूनियर चैम्पियन समेत छह भारोत्तोलकों को डोपिंग के अपराध के लिये प्रतिबंधित किया गया है। एजेंसी ने कहा कि 2014 विश्व जूनियर चैम्पियन

weightlifting- India TV Hindi
weightlifting

मास्को: रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी ने कहा कि पूर्व विश्व और यूरोपीय जूनियर चैम्पियन समेत छह भारोत्तोलकों को डोपिंग के अपराध के लिये प्रतिबंधित किया गया है। एजेंसी ने कहा कि 2014 विश्व जूनियर चैम्पियन लारिसा कोबेलेवा पर चार साल के लिये प्रतिबंध लगाया गया जबकि 2014 यूरोपीय जूनियर चैम्पियन नादेझदा ओवचिनिकोवा को दो साल के लिये प्रतिबंधित किया गया। चार अन्य भारोत्तोलकों पर पिछले साल डोपिंग के अपराध के लिये चार से आठ साल के बीच का प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें हालांकि अपराध की जानकारी नहीं दी गयी।

रूसी जूडो चैम्पियन पयोत्र खाचिरोव पर भी चार साल के लिये प्रतिबंध लगाया गया। आज रूस के खेल मंत्री ने सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में डोपिंग रोधी शिक्षा शामिल करने का संकल्प लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल