1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खांसने पर फुटबॉल खिलाड़ी को दिखाया जा सकता है लाल कार्ड - अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड

खांसने पर फुटबॉल खिलाड़ी को दिखाया जा सकता है लाल कार्ड - अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 06:34 pm IST

रैफरी हालांकि तभी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा सकता है जब वह सुनिश्चित हो कि जानबूझकर खांसा गया है। इस दौरान पीला कार्ड दिखाने का विकल्प भी रहेगा।

A football player can be shown a red card when coughing - International Football Association Board- India TV Hindi
A football player can be shown a red card when coughing - International Football Association Board Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख। फुटबॉल खिलाड़ी अगर किसी अन्य खिलाड़ी या मैच अधिकारी करीब जाकर जानबूझकर खांसता है जो उसे लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। फुटबॉल के नियम बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद अपने दिशानिर्देशों को अपडेट करते हुए यह जानकारी दी। 

रैफरी हालांकि तभी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा सकता है जब वह सुनिश्चित हो कि जानबूझकर खांसा गया है। इस दौरान पीला कार्ड दिखाने का विकल्प भी रहेगा। 

इस नियम को ‘आक्रामक, अपमानजनक या अभद्र भाषा और इशारे के इस्तेमाल’ के अंतर्गत जगह दी गई है। 

आईएफएबी ने कहा, ‘‘बाकी सभी अपराधों की तरह रैफरी को फैसला करना होगा कि अपराध की असल प्रकृति क्या है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह दुर्घटनावश है तो रैफरी कोई कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही तब जब खिलाड़ियों से काफी अधिक दूरी पर खांसा जाएगा।’’ 

बोर्ड ने कहा, ‘‘हालांकि जब यह इतना करीब होगा कि अपराध लगे तो रैफरी कार्रवाई कर सकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल