सेल्फ़ी आज का ज़माने का यादगार पलों को संजोना का बेहद आसान ज़रिया है। रियो ओलंपिक में लोग और खिलाड़ी सेल्फ़ी में अपने यादगार पलों को क़ैद कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक सेल्फ़ी ऐसी वायरल हो गई है कि नौबत जान तक आ गई है।
दरअसल मामला है नॉर्थ और साउथ कोरिया का। दोनों देशों के बीच रिश्ते दूसरे विश्व युद्द के बाद से ख़राब हैं। नॉर्थ कोरिया सरकार अमेरिका, साउथ कोरिया और अन्य देशों से बेहद नफ़रत करती है और अगर नॉर्थ कोरियन इन देशों के बारे में कोई अच्छी बात कह दे तो समझो उसकी शामत ही आ गई, यहां तक कि मौत का भी सामना करना पड़ सकता है।
हॉन्ग यूं जूंग नॉर्थ कोरिया की पहली महिला जिमनास्ट हैं जिन्होंने ओलंपिक (वॉल्ट स्पर्धा) में गोल्ड मैडल जीता है और ज़ाहिर है रियो में भी उनसे गोल्ड की उम्मीदें हैं।
हॉन्ग यूं जूंग ने रियो में साउथ कोरिया की एक महिला खिलाड़ी के साथ सेल्फ़ी ले ली जो वायरल हो गई है। शायद ुसे ये नहीं मालूम कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग को ये बात बेहद नागवार गुज़र सकती है और वह इसके लिए सज़ा-ए-मौत भी दे सकते हैं। लेकिन अब जो भी होगा वह तो स्वदेस वापसी पर ही होगा।