1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली कोविड-19 पॉजिटिव

एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली कोविड-19 पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 03:19 pm IST

इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। क्लब ने बताया कि स्टेफानो में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और इस समय वह क्वारंटीन में हैं। 

AC Milan coach Stefano Pioli tests positive for COVID-19- India TV Hindi
AC Milan coach Stefano Pioli tests positive for COVID-19 Image Source : GETTY IMAGES

मिलान। इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। क्लब ने बताया कि स्टेफानो में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और इस समय वह क्वारंटीन में हैं। 

एसी मिलान ने एक बयान में कहा, "स्टेफानो पियोली का सुबह कराया गया कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। कोच में किसी तरह के लक्षण नहीं है और वह इस समय घर में क्वारंटीन में हैं।"

ये भी पढ़ें - आईओए प्रमुख नरेंदर बत्रा ने जीता कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड

उन्होंने कहा, "टीम के और बाकी सपोर्ट स्टाफ के टेस्ट निगेटिव आए हैं। परिणाम स्वरूप आज का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया है। सोमवार को प्रोटोकॉल को देखते हुए नापोली के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।"

इससे पहले, क्लब के ही ज्लाटन इब्राहिमोविच, डेनियल मालडिनी, माटेयो गाबिया और लियो डुआर्टे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल