1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एसी मिलान के गोलकीपर ने गोवा में फंसी 67 साल की महिला के लिए मांगी मदद

एसी मिलान के गोलकीपर ने गोवा में फंसी 67 साल की महिला के लिए मांगी मदद

 Reported By: IANS
 Published : Mar 30, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 02:41 pm IST

बेगोविक ने ट्वीट कर अपने दोस्त की मां के लिए मदद की गुहार लगाई और बताया कि उन्हें गोवा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

AC Milan goalkeeper seeks help for 67-year-old woman trapped in Goa- India TV Hindi
AC Milan goalkeeper seeks help for 67-year-old woman trapped in Goa Image Source : GETTY IMAGES

पणजी। इटली के फुटबॉल क्लब एसी मिलान के गोलकीपर एस्मीर बेगोविक ने भारत में कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण गोवा में फंसी 67 साल की महिला के लिए मदद मांगी है। बेगोविक ने रविवार को ट्वीट कर अपने दोस्त की मां के लिए मदद की गुहार लगाई जो इस समय गोवा में फंसी है। बेगोविक ने बताया कि उन्हें गोवा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

बेगोविक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे करीबी दोस्त की 67 साल की मां और उनका एजेंट इस समय गोवा में कई सारे ब्रिटिश लोगों के साथ फंसे हुए हैं। भारत में इस समय लॉकडाउन है और इन लोगों के लिए खाने-पीने के सामान की काफी दिक्कत है।"

ट्वीट के साथ उन्होंने एक याचिका भी लगाई है जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार से इस पर कदम उठाने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल