1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत ओमान ओपन के फाइनल में पहुंचे

शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत ओमान ओपन के फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 08:01 pm IST

भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने रूस के किरील काचकोव को हराकर ओमान ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

शीर्ष टेबल टेनिस...- India TV Hindi
शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत ओमान ओपन के फाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY IMAGES

मस्कट (ओमान)| भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने रूस के किरील काचकोव को हराकर रविवार को यहां जारी ओमान ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथी सीड शरत ने पहले दो सेट हारने के बाद अगले पांच सेटों में बेहतरीन वापसी करते हुए जीत हासिल की और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। शरत ने सात सेटों को इस सेमीफाइनल मुकाबले में काचकोव को 11-13, 11-13, 13-11, 11-9, 13-11, 8-11, 11-7 से मात दी।

37 वर्षीय अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे और आठ मिनट में जाकर यह मुकाबला जीता। शरत 2010 के बाद से किसी आईटीटीएफ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2010 के मिस्र ओपन के फाइनल में पहुंचे थे।

शरत का साथ ही यह पहला चैलेंजर टूर्नामेंट फाइनल भी है। फाइनल में अब उनका सामना टॉप सीड पुर्तगाल के मार्कोस फ्रेइटस से होगा। फ्रेइटस ने एक अन्य सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई को 5-11, 11-9, 6-11, 6-11, 11-8, 13-11, 11-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

वल्र्ड नंबर-26 फ्रेइटस वल्र्ड नंबर-87 भारतीय खिलाड़ी देसाई के खिलाफ एक समय तीन सेटों से पीछे चल रहे थे। लेकिन इसके बाद से उन्होंने अगले तीन सेटों में बेहतरीन वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल