1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हीना सिद्धू ने नेशनल सलेक्शन ट्रायल में क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

हीना सिद्धू ने नेशनल सलेक्शन ट्रायल में क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2018 07:23 am IST,  Updated : Dec 27, 2018 07:23 am IST

हीना ट्रायल एक के दौरान क्वालीफिकेशन में 587 अंक के साथ 319 निशानेबाजों के बीच टॉप पर रहीं। 

हीना सिद्धू- India TV Hindi
हीना सिद्धू Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू ने बुधवार को राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक और दो की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफाइंग विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। युवा ओलंपिक चैंपियन मनु भाकर दूसरे स्थान पर रहीं। ट्रायल का आयोजन डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है।

हीना ट्रायल एक के दौरान क्वालीफिकेशन में 587 अंक के साथ 319 निशानेबाजों के बीच टॉप पर रहीं। उनका यह स्कोर डिफेंडिंग ओलंपिक और विश्व चैंपियन यूनान की अन्ना कोराकाकी के विश्व रिकॉर्ड के बराबर है। युवा ओलंपिक खेलों की विजेता मनु 579 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 

दिन के अन्य मुख्य नतीजों में राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार और गुजरात की हेमा केसी ने उलटफेर किए। दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर पुरुष, युवा पुरुष और जूनियर पुरुष तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक जीता। 

हेमा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में महिला विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मोदगिल को पछाड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल