1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मनी में आकाशीय बिजली गिरने से 15 फुटबॉलर घायल

जर्मनी में आकाशीय बिजली गिरने से 15 फुटबॉलर घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 05:09 pm IST

खिलाड़ी हालांकि मामूली रूप से ही घायल हुए लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जर्मनी फुटबॉल- India TV Hindi
जर्मनी फुटबॉल

बर्लिन। जर्मनी के दक्षिणी इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 15 फुटबाल खिलाड़ी घायल हो गये। स्थानीय सामाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि शनिवार को आकाशीय बिजली उस समय गिरी जब रोसेनफेल्ड-हेइलिगेनजिम्मेर्न मैदान में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे।

खिलाड़ी हालांकि मामूली रूप से ही घायल हुए लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

इसके अलावा बवारिया में पुलिस ने खुली जगह पर संगीत कंसर्ट में देखने आये हजारों प्रशंसकों को वापस भेज दिया। नेकरसुल्म में तेज हवा के कारण एक सर्कस का तंबू गिर गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल