1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी ने नये कैलेंडर में 2020 की प्रतियोगिताओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

एएफसी ने नये कैलेंडर में 2020 की प्रतियोगिताओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 04:37 pm IST

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में होने वाली अपनी सभी प्रतियोगिताओं को नये कैलैंडर में पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।

एएफसी ने नये कैलेंडर...- India TV Hindi
एएफसी ने नये कैलेंडर में 2020 की प्रतियोगिताओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

कुआलालम्पुर। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में होने वाली अपनी सभी प्रतियोगिताओं को नये कैलैंडर में पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। इनमें कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ क्रमश: अक्टूबर और नवंबर में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर भी शामिल हैं।

फीफा विश्व कप और एएफसी एशियाई कप के लिये क्वालीफायर्स स्थगित कर दिये गये थे और अक्टूबर नवंबर में उनका कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। एएफसी महासचिव दातो विंडसर जॉन ने कहा, ‘‘एएफसी प्रशासन कई सप्ताहों से अपने सदस्य संघों, लीग और क्लबों से लगातार बातचीत कर रहा है ताकि प्रत्येक सदस्य संघ में मौजूद अवसरों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इन चर्चाओं की शुरुआत कुआलालम्पुर, दोहा, दुबई और दिल्ली में फरवरी और मार्च में हुई थी और इसके बाद से हमने ऑनलाइन इन्हें जारी रखा है। हमने उन मैचों का कैलेंडर तैयार करने पर सहमति व्यक्त की है जिससे हमें क्लब प्रतियोगिताओं और केंद्रीकृत टूर्नामेंटों को पूरा करने में दिक्कत नहीं हो। ’’ 

एएफसी चैंपियन्स लीग और एएफसी कप में ग्रुप चरण के सभी मैच खेले जाएंगे लेकिन नाकआउट में केवल एक मैच होगा। इसके अलावा दोनों प्रतियोगिताओं का भी एक ही फाइनल होगा। पहले नाकआउट मैचों में टीमें घरेलू मैदान और विपक्षी टीम के मैदान पर अलग अलग मैच खेलती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल