1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफआई ने खिलाड़ियों को ओलंपिक में हुई देरी का फायदा उठाने का सुझाव दिया

एएफआई ने खिलाड़ियों को ओलंपिक में हुई देरी का फायदा उठाने का सुझाव दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 09:45 am IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:45 am IST

एएफआई की योजना समिति ने राष्ट्रीय शिविरों में भाग ले रहे खिलाड़ियों , कोचों और सहायक कर्मचारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक कर यह संदेश दिया।  

AFI suggests players to take advantage of delays in Olympics- India TV Hindi
AFI suggests players to take advantage of delays in Olympics Image Source : @AFIINDIA

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सोमवार को एथलीटों से देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मानसिक रूप से मजबूत रहने और टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने से मिले अतिरिक्त समय का लाभ उठाने का सुझाव दिया। ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

एएफआई की योजना समिति ने राष्ट्रीय शिविरों में भाग ले रहे खिलाड़ियों , कोचों और सहायक कर्मचारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक कर यह संदेश दिया।

योजना समिति ने खिलाड़ियों को लॉकडाउन के मद्देनजर शारीरिक फिटनेस और पोषण पर ध्यान देने का सुझाव दिया। एएफआई के अध्यक्ष अदिल सुमरिवाला ने एथलीटों से कहा,‘‘हमें वास्तव में खुशी है कि आप सभी पटियाला, बेंगलुरु और ऊटी के शिविरों में फिट और सुरक्षित हैं। ओलंपिक 2020 की जगह 2021 में होंगे । उसके बाद विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में होने है जो कड़ी चुनौती होगी।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमें इसका फायदा उठाना होगा। इस अवसर का उपयोग करना होगा और आपको आज से ही इन चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल