1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश कर सकता है रूस: पुतिन

ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश कर सकता है रूस: पुतिन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2018 11:24 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 11:24 pm IST

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा है कि रूस फीफा विश्व कप के 21वें सीजन के सफल आयोजन के बाद ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश कर सकता है।

व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
व्लादिमीर पुतिन

मास्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा है कि रूस फीफा विश्व कप के 21वें सीजन के सफल आयोजन के बाद ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश कर सकता है। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन से जब पूछा गया कि क्या रूस ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है तो इस पर पुतिन ने कहा, "हां, काफी हद तक यह संभव है।"

ओलम्पिक खेलों के अगले तीन संस्करणों के मेजबानों का ऐलान पहले ही हो चुका है। 2020 के ओलम्पिक खेल जापान के टोक्यो में खेले जाएंगे जबकि 2024 के ओलम्पिक खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में और 2028 के ओलम्पिक खेल लांस एंजेल्स में आयोजित होंगे। 

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश ने हालांकि अभी तक दावेदारी पेश करने की शुरुआत नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल