1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अजय जयराम हारे, चीनी ताइपै बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म

अजय जयराम हारे, चीनी ताइपै बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2018 07:06 am IST,  Updated : Oct 06, 2018 07:06 am IST

यराम को मलेशिया के ली झी जिया के हाथों केवल 28 मिनट 16-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अजय जयराम- India TV Hindi
अजय जयराम

ताइपै सिटी: अजय जयराम शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गये जिससे चीनी ताइपै बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गयी। 

जयराम को मलेशिया के ली झी जिया के हाथों केवल 28 मिनट 16-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में जयराम ने 16 अंक तक बराबरी की टक्कर दी लेकिन इसके बाद मलेशियाई खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। 

टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक और भारतीय सौरभ वर्मा गुरुवार को ही हारकर बाहर हो गये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल