1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के लिए सभी 8 आयोजन स्थल बनकर हुए तैयार

टोक्यो ओलंपिक के लिए सभी 8 आयोजन स्थल बनकर हुए तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 06:04 pm IST

 टोक्यो एक्वेटिक सेंटर का 22 मार्च को उद्घाटन किया जाना है। ओलंपिक एवं पैरालम्पिक के दौरान कुल 43 आयोजन स्थलों पर खेल होंगे।

Olympic Rings- India TV Hindi
Olympic Rings Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालम्पिक खेलों के सभी आठ स्थायी आयोजन स्थलों के निर्माण का काम पूरा हो गया है। टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालम्पिक आयोजन समिति ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टोक्यो एक्वेटिक सेंटर इस श्रेणी का अंतिम वेन्यू है, जहां का काम पूरा हो गया है। ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना है।

आयोजकों ने कहा है कि टोक्यो एक्वेटिक सेंटर का 22 मार्च को उद्घाटन किया जाना है। ओलंपिक एवं पैरालम्पिक के दौरान कुल 43 आयोजन स्थलों पर खेल होंगे। इनमें से आठ नए परमानेंट वेन्यूज हैं। 25 का पुनर्निर्माण हुआ है और 10 अस्थायी वेन्यूज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल