1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. All England Badminton : सिंधु ने किया जीत से आगाज तो कश्यप और श्रीकांत हुए बाहर

All England Badminton : सिंधु ने किया जीत से आगाज तो कश्यप और श्रीकांत हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2021 08:46 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:46 am IST

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए महिला एकल में मलेशिया की सोनिया चिया को शिकस्त दी।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY

बर्मिंघम| विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार शुरूआत की लेकिन किदाम्बी श्रीकांत और पारूपल्ली कश्यप बुधवार को यहां पुरूष एकल के शुरूआती मुकाबले हारकर बाहर हो गये। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने भी सीधे गेम में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए महिला एकल में मलेशिया की सोनिया चिया को शिकस्त दी। सिंधु ने दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-11 21-17 से हराया। 

अब पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय का सामना डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा। इससे पहले अश्विनी और सिक्की की जोड़ी ने थाईलैंड की बेनयापा ऐमसार्ड और नूनताकर्ण ऐमसार्ड की जोड़ी पर 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14 21-12 से जीत दर्ज की जबकि सात्विक और चिराग की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इंग्लैंड के निखार गर्ग और भारत के अनिरूद्ध मायेकर की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 19 मिनट में 21-7 21-10 से हरा दिया। 

अश्विनी और सिक्की की जोड़ी का सामना बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। वहीं सात्विक और चिराग की भिड़ंत डेनमार्क के किम अस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रास्मुसेन से होगी जिन्होंने इस भारतीय जोड़ी को हराने के बाद स्विस ओपन का खिताब जीता था। 

ये भी पढ़ें - 1st T20I : गुरबाज के बाद राशिद खान के उम्दा प्रदर्शन से AFG ने ZIM को चखाया हार का स्वाद

आठवें वरीय श्रीकांत को टूर्नामेंट के शुरूआती दिन आयरलैंड के गैर वरीयता प्राप्त एनगुयेन नहाट से 11-21 21-15 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पूरे एक घंटे तक चला जिसमें आयरलैंड के खिलाड़ी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। 

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप को जापान के शीर्ष वरीय केंटो मोमोटा से 42 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 2-22 से पराजय मिली। अन्य नतीजों में मलेशिया के ओंग यियू सिन और टियो ए यि की जोड़ी ने भारत के एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 21-13 21-12 से हराया। 

यह भी पढ़ें- Watch : लाइव मैच में विराट कोहली ने लगाई शार्दुल ठाकुर को फटकार, वीडियो हुआ वायरल

वहीं जाकामपुडी मेघना और पूर्विशा एस राम की महिला जोड़ी भी डेनमार्क की एलेक्सांद्रा बोजे और मेटे पौलसेन से 10-21 15-21 से हारकर बाहर हो गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल