1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल पर भी कोरोना का संकट, आई लीग के बचे हुए सभी मैचों में खाली रहेंगे स्टेडियम

फुटबॉल पर भी कोरोना का संकट, आई लीग के बचे हुए सभी मैचों में खाली रहेंगे स्टेडियम

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 05:32 pm IST

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के बचे हुए सभी 28 मैच खाली स्टेडियम में खेले जायेंगे।

फुटबॉल पर भी कोरोना का...- India TV Hindi
फुटबॉल पर भी कोरोना का संकट, आई लीग के बचे हुए सभी मैचों में खाली रहेंगे स्टेडियम Image Source : @ILEAGUEOFFICIAL/TWITTER

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के बचे हुए सभी 28 मैच खाली स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसमें रविवार को चैम्पियन मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाला मैच भी शामिल है।

एआईएफएफ और आई लीग अधिकारियों ने क्लब के प्रतिनिधियों के साथ स्काइप बैठक के बाद यह फैसला लिया। गुरूवार को खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय महासंघों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश का पालन करने और खेल गतिविधियो में लोगों को इकट्ठा करने से बचने को कहा था।

एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श का पालन करते हुए एआईएफएफ ने हीरो आई लीग 2019-20 चरण के बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है।’’

इसके अनुसार, ‘‘टीम अधिकारियों और खिलाड़ियों के अलावा, मैच अधिकारी (रैफरी), मेडिकल स्टाफ, टीवी क्रू, मान्यता प्राप्त मीडिया और जरूरी सुरक्षा स्टाफ ही स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, इनके अलावा किसी को भी मैच के दिन और इससे पहले दिन अधिकारिक अभ्यास के दौरान स्टेडियम परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल