1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम को सुनवाई के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम को सुनवाई के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 02:58 pm IST

अमेरिका के जिला न्यायाधीश आर गैरी क्लॉसनर ने खिलाड़ियों और अमेरिकी सॉकर महासंघ से बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ज्यूरी के सदस्य मौजूद नहीं होंगे। 

Football, sports, football club- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अगर काम के भेदभावपूर्ण हालात के अपने आरोपों की ज्यूरी से जांच कराना चाहती हैं तो उन्हें अगले साल तक इंतजार करना होगा। 

अमेरिका के जिला न्यायाधीश आर गैरी क्लॉसनर ने खिलाड़ियों और अमेरिकी सॉकर महासंघ से बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ज्यूरी के सदस्य मौजूद नहीं होंगे। 

उन्होंने दोनों पक्षों को सूचित किया कि अगर वे 15 सितंबर की सुनवाई की तारीख पर सुनवाई चाहते हैं तो उन्हें छह अगस्त तक पीठ द्वारा सुनवाई के लिए राजी होना होगा जिसमें वह फैसला सुनाएंगे।

 न्यायाधीश गैरी क्लॉसनर ने कहा कि अगर वे ज्यूरी से सुनवाई चाहते हैं तो वे मामले की सुनवाई को 26 जनवरी तक टाल देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल