1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गीता फोगट की शादी में पहुंचे आमिर, दंगल को बताया उपहार

गीता फोगट की शादी में पहुंचे आमिर, दंगल को बताया उपहार

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 09:02 am IST,  Updated : Nov 21, 2016 09:02 am IST

भिवानी (हरियाणा): बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान रविवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहलवान गीता फोगट के शादी समारोह में भाग लेने हरियाणा में गीता के पैतृक गांव पहुंचे और फोगट परिवार पर आधारित अपनी आगामी फिल्म

Amir Khan- India TV Hindi
Amir Khan

भिवानी (हरियाणा): बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान रविवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहलवान गीता फोगट के शादी समारोह में भाग लेने हरियाणा में गीता के पैतृक गांव पहुंचे और फोगट परिवार पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को अपनी तरफ से गीता को उपहार बताया। आमिर लाल रंग की हरियाणवी पगड़ी और हाफ जैकेट में दिखाई दिए। आगामी फिल्म 'दंगल' में आमिर ने पदक विजेता पहलवान गीता और उनकी बहन बबीता के पिता महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया है। आमिर गीता और उनके परिवार को बधाई देने बलाली गांव पहुंचे।

आमिर ने कहा कि दंगल उनकी तरफ से गीता को शादी का उपहार है। साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि गीता को उपहार में दिए गए शादी के जोड़े के पीछे एक परंपरा है।

आमिर ने कहा, "परंपरा के अनुसार दुल्हन के मामा दुल्हन को शादी को जोड़ा देते हैं।"

गीता साथी पहलवान पवन कुमार के साथ रविवार को परिणय सूत्र में बंध गईं।

फोगट परिवार पर आधारित आमिर की आगामी फिल्म का एक गीत हाल ही में रीलीज हुआ है, जिसमें वह फोगट बहनों को कठिन प्रशिक्षण देने वाले पिता के रूप में नजर आ रहे हैं।

आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा डिज्नी और आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत निर्मित 'दंगल' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल