1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भूकंप और तेज हवाओं से शीतकालीन ओलंपिक में मुश्किल हालात

भूकंप और तेज हवाओं से शीतकालीन ओलंपिक में मुश्किल हालात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 03:42 pm IST

भूकंप की चेतावानी और तेज हवाओं के कारण शीतकालीन ओलंपिक में खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो रहे हालात के बीच अधिकारियों ने प्रशंसकों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

विंटर ओलंपिक- India TV Hindi
विंटर ओलंपिक

प्योंगचांग: भूकंप की चेतावानी और तेज हवाओं के कारण शीतकालीन ओलंपिक में खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो रहे हालात के बीच अधिकारियों ने प्रशंसकों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। 

उद्घाटन समारोह के दौरान कड़ाके की ठंड के बाद आज कोरिया के पूर्वी हिस्से में 4.6 तीव्रता के झटके महसूस किये गये। आयोजकों ने आश्वस्त किया कि खेल स्थल के पास भूकंप से नुकसान की संभावना ना के बाराबर है। यहां ऐसा निर्माण किया गया है जो सात तीव्रता के भूकंप को झेल सकता है। 

आज स्की अधिकारियों ने पुरुषों की डाउनहिल स्पर्धा को स्थगित कर दिया। तेज हवाओं के कारण उच्च गति की ढलान पर स्पर्धा करना खतरनाक होता। इसी वजह से महिलाओं की स्लोपस्टाइल स्नोबोर्डिंग के क्वालीफाइंग दौर को भी रद्द करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल